
सेल्फी ने ले ली 2 सहेली की जान, बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत
पूर्वी चंपारण- 15 अगस्त। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में दो सहेली गंडक नदी में डूब गई।जिसकी तलाश में चकिया अंचलअधिकारी व स्थानीय थाना की पुलिस के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोरी अपने कुछ साथियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी के बाराघाट पर गई थी। जहां सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसला गया, जिससे वह दोनो डूब गई।जिसकी पहचान शिक्षक चंद्रिका साह की पुत्री अमृता कुमारी और रामनाथ साह की पुत्री रूबी कुमारी के रुप में हुई है। बताया गया कि यह सभी 15 अगस्त के अवसर पर चकिया गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को देखने आयी थी।
कार्यक्रम देखने के बाद गांव की सात लड़कियां और पांच लड़के नदी के किनारे पहुंचे और पानी में बने टीला पर सेल्फी लेने लगे।इसी दौरान अमृता कुमारी और रुबी कुमारी का पैर फिसल गया,और दोनो गहरे पानी में चली गयी।चकिया हेमंत झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पहले स्थानीय गोताखोर फिर बाद में एसडीआरएफ की टीम दोनो की तलाश में जुटी है।देर शाम तक उनका पता नही चल पाया है।फिर सुबह होते ही उनकी तलाश की जायेगी।



