बिहार

CM नीतीश ‘समाधान यात्रा’ के तहत पहुंचे मधुबनी, कहा- जीविका दीदियों के कार्य से हो रहा गौरव महसुस

मधुबनी-11 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र के जगतपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 04 में पहुंचे। तथा वार्ड संख्या-04 स्थित महादलित,अतिपिछड़ा टोला का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनी और उसके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। सीएम ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार किए गए सोनमा सागर का निरीक्षण करने के क्रम में उसके चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाने का मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगांे को सहूलियत हो और छठ पूजा के दौरान व्रती अघ्र्य भी दे सके। उन्होने समेकित बाल विकास परियोजना के अपना आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण थाली,सूखा राशन,अन्नप्राशन आदि से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। तथा इस आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों के संबंध में जानकारी ली। उन्होने सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी महिलाओं के बीच किट वितरित किया।

सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत रहिका के 122 परिवारों हेतु मुख्यमंत्री ने 43 लाख 38 हजार रुपये की राशि का सांकेतिक चेक जीविका दीदियों को प्रदान किया। जाति आधारित गणना से संबंधित लगे स्टॉल का जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री ने पर्यवेक्षकों से बातचीत के क्रम में कहा कि पहले चरण में घरों की गिनती होनी है। जाति आधारित गणना के क्रम में जाति के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी लेनी है। इसके अलावा बाहर रहने वाले लोगों के विषय में भी स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी स ंग्रहित करनी है ताकि उनकी संख्या और आर्थिक स्थिति की जानकारी मिल सके। कितने लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है, यह पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना में एक-एक चीज के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी है। कोरोना काल में बाहर रहने वाले सभी लोंगों को आर्थिक मदद दी गयी। उनके भोजन,समुचित इलाज एवं आवासन का प्रबंध भी कराया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।

उसके बाद मुख्यमंत्री रहिका प्रखंड के सौराठ में अवस्थित मिथिला चित्रकला संस्थान पहुंचे। जहां मिथिला चित्रकला संस्थान के सभागार में 108 जीविका दीदीयों के साथ संवाद किया। सीएम नीतीष ने कहा कि बिहार में जीविका दीदीयों की संख्या 1 करोड़ 30 लाख है। मुझे गौरव महसुस हो रहा है कि जीविका दीदीयां अपनी मेहनत से समाज को विकसित बनाने के साथ-साथ अपने परिवार का बेहतर तरिके से पालनपोषण कर रही हैं। जीविका दीदियों द्वारा निर्मित चीजों की बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में भी बिक्री हो रही है। जीविका दीदियां ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया है कि हम लोगों के द्वारा तैयार सामान जापान में भी भेजी गई है। तैयार सामानों की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। सीएम ने कहा कि हम लोगों ने स्वयं सहायता समूह का जीविका नामकरण करके इसे आगे बढ़ गया। आज जीविका दीदियों के कार्यो को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। जीविका दीदियां काफी आगे बढ़ रही है। किसी भी जीविका दीदियों को देख लीजिए, आज कितनी खुश हैं। सभी अपना काम कर रही हैं, यह कितनी खुशी की बात है।

सीएम के समाधान यात्रा के दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चोधरी,जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह मधुबनी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लेशी सिंह,उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव,परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी,सांसद रामप्रीत मंडल,सांसद डॉ0 फैयाज अहमद,विधायक श्रीमती मीना कुमारी, विधायक सुधांशु शेखर,विधायक भरत मंडल,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी0, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव देवेश सेहरा,अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका सह मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली अभियान राहुल कुमार,आयुक्त दरभंगा प्रमंडल डॉ0 मनीष कुमार,पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र ललन मोहन प्रसाद,मधुबनी के प्रभारी जिलाधिकारी विशाल राज,मधुबनी के एसपी सुशील कुमार सहित कई नेता एवं अधिकारी मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button