
सीएम नीतीश ने शराब पीने वाले को दी चेतावनी, पीने की इजाजत किसी को नहीं देंगे
समस्तीपुर- 30 दिसंबर। जिले के पटेल मैदान में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी के बाद महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। शराबबंदी को सफल बनाने में सभी लोग लगे हुऐ हैं । सीएम ने शराब पीने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम किसी को शराब पीने की इजाजत नहीं देंगे ।

सीएम ने कहा कि कभी मत पीयो शराब, पीने से मौत होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि जब से मौका मिला है काम कर रहे हैं। लोक हित में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले और अब में काफी बदलाव हुआ है। लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से लगातार काम कर रहे हैं। महिलाओं के विकास के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता है। बिहार में पंचायत में महिलाओं को आरक्षण दिया ।बिहार मॉडल को कई राज्यों ने कॉपी किया। उन्होंने कहा कि बिहार के काम को देखने के लिए विदेश से टीम आयी। हमने जो जीविका की शुरुआत की उसको केंद्र ने आजीविका नाम से लांच किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना की शुरुआत की ।
पटेल मैदान में सीएम नीतीश कुमार दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी जमकर बोले। मुख्यमंत्री ने कहा कि तारी नही पिये लेकिन नीरा पिये इसमें सहायता तो करेंगे ही साथ ही तारी से ज्यादा आमदनी नीरा से होगी। समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी के जीविका दीदियों ने इसमें भाग लिया साथ ही समस्तीपुर एवं मधुबनी के जिलाधिकारी एवं जीविका दीदी ने प्रतीक चिन्ह अपने अपने जिले को ओर से मुख्यमंत्री को दिया।



