
क्राइम
सिलीगुड़ी:- कंटेनर से लाखों का गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार
सिलीगुड़ी-24 दिसंबर। एनजेपी थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात फूलबाड़ी के आमाईदिघी चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर कर कंटेनर से लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है। इस मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम चंदन राय है। वह कूचबिहार जिले के साहेबगंज का निवासी है।
पुलिस के अनुसार एनजेपी प्रभारी समीर तमांग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फूलबाड़ी के आमाईदिघी चेक पोस्ट पर अभियान चलाया। इस दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये है। गांजा दिनहाटा से बारासात ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


