
सिमेज समूह के महाविद्यालयों में BBM व BSC आईटी के कोर्स में नामांकन लेने का आखरी मौका
पटना-13 जनवरी। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीमेज समूह के निदेशक नीरज अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में बीएससी आईटी एवं बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट यानी बीबीएम के कोर्स में बची हुई सीटों पर ऑन स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन लिया जा रहा है । नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 21 जनवरी तक जारी रहेगी । छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नामांकन की सुविधा प्राप्त होगी एवं संपूर्ण कोर्स की फीस का भुगतान सरकार के द्वारा किया जाएगा। बीएससी आईटी के कोर्स के साथ छात्रों को ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, वेब डेवलपमेंट पैकेज और एडवांस जवा पैकेज, की भी पढ़ाई कराई जाएगी साथ ही छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को नेटवर्किंग की पढ़ाई कराई जाएगी वही बीबीएम के छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स और स्टॉक मार्केट की पढ़ाई भी कराई जाएगी साथ ही छात्रों को कैट मैट बैंक पीओ की तैयारी रिटेल मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी नामांकन हेतु छात्रों को सिमेज कॉलेज समूह के बोरिंग रोड स्थित मुख्यालय में संपर्क करना होगा। इस संबंध में और जानकारी ‘सिमेज कॉलेज, एस.के.पुरी पार्क के नजदीक, बोरिंग रोड, पटना’ से आकर अथवा 9835024444 नंबर पर अथवा www.cimage.in साइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।



