
सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार
रांची- 15 दिसम्बर। रांची के मांडर थाने की पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो,बुलेट उरांव और चायने उरांव शामिल हैं।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नाबालिग एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान कैंबो और गुड़गुड़ के समीप खेत में नाबालिग को चार लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में नाबालिग ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था ।
टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया ।चारों गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चारों युवक युवती के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, पीयूष नाग,प्रिया लक्ष्मी टुडू, राम नारायण राम,मनोज कुमार,कमलेश शर्मा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।



