बिहार

सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में 8 मार्च को मधुबनी बंद करने का आह्वान

मधुबनी-07 मार्च। बस स्टैंड के पास 25 फरवरी को नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब शहर उबलने लगा है। विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रुप से इसके खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। इनके द्वारा महिला दिवस के मौके पर शहर को बंद करने का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान मूक रैली व प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करती हुई महिलाएं बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़क से संसद तक आंदोलन का फैसला लिया है।

नगरवासियों की ओर से जारी अपने आंदोलन के कार्यक्रम में बताया गया है कि सूड़ी हाईस्कूल के पास से शहर में रैली निकाला जायेगा जो विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए समाहरणालय के पास अंबेदकर स्थल पर पहुंचेंगा। यहां पर विरोध सभा का भी आयोजन होगा। जिसको लेकर महिला दिवस पर होने वाले आंदोलन को लेकर सोमवार को दिनभर पूरे शहर में नुक्कड सभा कर लोगों को आंदोलन में शरीक होने का आग्रह किया गया। घटना के विरोध में शहर में बाइक जुलूस भी निकाला गया। पीड़िता से बयान नहीं लेने और उसे अपने अभिभावक से नहीं मिलने देने पर सवाल खड़ा किया।

संजय महतो के नेतृत्व में नुककड़ सभा किया गया। नगर निगम सब्जी मंडी के पास से यह सभा सुबह में शुरू हुई। जो देर शाम तक चलता रहा। नुक्कड़ सभा के द्वारा लोगों को महिलाओं के सम्मान की खातिर आठ मार्च को दुकान व प्रतिष्ठान बंद कर सड़क पर उतरने और विरोध जताने का आह्वान किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए संजय महतो ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरेआम जिसतरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे मानवता शर्मसार हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन सुस्ती बरत रही है। मौके पर जगन्नाथ महतो, सत्य नारायण राय, जगन्नाथ राम, विजय चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, जुगे साह, नागे साह, ललित कुमार झा, कुमार अवधेश, सबनम खातुन, सेबुल देवी, राम शीला देवी, जमुना देवी, मोहन कारक, ललित यादव, अजीत, संतोष कुमार और अन्य थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button