
सहारा इंडिया से कार्यकर्ताओं का उठा भरोसा, राशि भुगतान दिलवाने की MLA से की मांग
सहरसा/बिहार- 20 फरवरी। जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित सहारा इंडिया कार्यालय से जुड़े करीब दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन से मुलाकात करने के साथ आवेदन देकर जमाकर्ताओं की राशि भुगतान कराने की मांग की। समर्पित आवेदन में कहा है की करीब 20 वर्षों से हमलोग सहारा इंडिया में बतौर कार्यकर्ता अपनी रोजी रोटी रोजगार के लिए कार्यरत हैं।करीब 09 वर्षों से सहारा सेबी विवाद के चलते भुगतान की समस्या उत्पन्न हो गई है।जिससे सम्मानित जमाकर्ताओं के भुगतान अवरुद्ध हो गया है।
भुगतान प्रभावित होने के चलते हम कार्यकर्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।जमाकर्ता हमलोगों के निवास पर आकर गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।राह चलते धमकी देकर कहा जाता है कि मेरे रुपये का भुगतान तुमलोगों को ब्याज के साथ करना पड़ेगा। भुगतान की समस्या को लेकर लाभुक व हमलोगों के बेटा-बेटी की शादी के साथ अन्य कार्य बाधित हो गया है।हम कार्यकर्ताओं के रोजगार बाधित हो जाने पर भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।अगर इसका समाधान नही होता है तो हम कार्यकर्ताओं को एक मात्र विकल्प आत्महत्या ही बच जाता है।विधायक ने अपने स्तर से पहल कर भुगतान कराने आश्वासन दिया।सहारा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से जेपी सिंह,विवेक कुमार,अफरोज आलम,देवानंद कुमार,प्रिंस कुमार,गोलू कुमार,जेके भगत, जितेंद्र केशरी, आरके रजक,मिथिलेश कुमार,पीएन पाठक, मो.हासीम आदि उपस्थित रहे।



