
क्राइम
ससुराल आए दामाद की कुआं में डुबने से मौत
लोहरदगा-21 अक्टूबर। कुड़ू थाना क्षेत्र के टाकू गांव के कुआं से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के आनंदपुर जोरी गांव निवासी प्रमेश्वर उरांव कुड़ू थाना क्षेत्र के टाकू गांव अपने ससुराल आया हुआ था। पिछले दो दिनों से गायब बताया जा रहा था।
थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों से प्रमेश्वर उरांव गायब था काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने कुआं में शव को तैरते हुए देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकला तथा पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



