भारत

सलमान खुर्शीद को इलाज कराने की जरूरत: MP मनोज तिवारी

वाराणसी- 27 दिसम्बर। भोजपुरी फिल्मों के गायक अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा है या भारत तोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी ने जब दक्षिण से पदयात्रा शुरू की, तो एक ऐसे पदाधिकारी मिलते हैं, जो देश विरोधी बातें करता है। पदाधिकारी देश को हमेशा गलत तरीके से परिभाषित करता है। रास्ते में आगे चलते हैं तो कन्हैया कुमार जैसे लोग उनके साथी होते हैं।

मनोज तिवारी कैंट रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के लोग गंभीर बातों को भी उल्टा ले लेते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्यारा भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना से जुड़े सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि खुर्शीद भगवान राम के बारे में जानते ही क्या हैं।

तिवारी ने सलमान खुर्शीद को इलाज कराने की नसीहत दी। कोरोना संक्रमण काल में यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वे बेवकूफी कर रहे हैं। यह कांग्रेस का गैर जिम्मेदाराना कदम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए। कोरोना महामारी है और हम सभी साथ मिलकर लड़ेंगे तभी इसे रोकने में सफल होंगे। गाइडलाइन का सभी को पालन करना चाहिए।

सांसद मनोज तिवारी ने केन्द्र सरकार द्यारा गरीबों के लिए नि:शुल्क राशन वितरण की व्यवस्था एक बार फिर बढ़ाने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन सामग्री वितरण योजना के 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। वार्ता में डॉ अशोक राय भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button