ताज़ा ख़बरें

सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, नई फिल्म ‘सिकंदर’ का किया घोषणा

पावरहाउस परफॉर्मर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर एआर मुरुगाडोस साथ मिलकर ‘सिकंदर’ लेकर आने वाले हैं। मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान की अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो सभी के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है।

जब से इस जबरदस्त कॉलेबोरेशन की सरप्राइजिंग खबर सामने आई है, तब से सभी के बीच उत्सुकता का माहौल देखने मिल रहा है। ऐसे में अब जब यह तीनों इंडस्ट्री के महारथी साथ आए हैं, तब यह कहना गलत नहीं होगा की ‘सिकंदर’ फिल्म एक सिनेमेटिक स्पेक्टिकल होने वाली है। फिल्म के नाम के सामने आ जाने से दर्शकों ने अगले ईद का इंतजार करना शुरू कर दिया है।

‘सिकंदर’ के साथ पहला मौका नहीं है जब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाया है। इनकी जोड़ी ने जुड़वा,मुझसे शादी करोगी,किक और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का नाम सामने आने के साथ हर तरफ फैंस और दर्शकों के बीच उत्साह है। अब सभी के बीच में फिल्म के बारे में और अधिक जानने पाने की उत्सुकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button