बिहार

सभी वर्गों के उत्थान में बाबा साहब की बड़ी भूमिका है,सदैव याद रखा जाएगा: सीएम

पटना- 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने इस मौके पर कहा कि बाबा साहब का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी न सिर्फ संविधान के निर्माण में ही महत्वपूर्ण भूमिका है बल्कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान में भी बड़ी भूमिका है,जिसे सदैव याद रखा जाएगा।नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

बढ़ती गर्मी और एईएस से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, फिर भी इस गर्मी में लोगों के बीच हम घूम रहे हैं। एईएस के लिए सभी स्तर पर अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टर और प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों को भी अलर्ट किया जा रहा है। एईएस से किसी प्रकार की लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर हमलोगों ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक नन्द किशोर यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button