
सत्यम इंटरनेशनल के बच्चों का टर्म -1 की परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन
पटना- 12 मार्च। गौरीचक स्थित सत्यम इंटरनेशनल के बच्चों ने सीबीएसई टर्म – 1 की परीक्षा में अपना जलवा दिखाया। कुल 178 बच्चे टर्म – 1 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिनमें से 55 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। 56 बच्चों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। 63 बच्चों को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं और बाकी बच्चों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।
स्कूल के प्रधानचार्य ने बताया कि टर्म -1 की परीक्षा में बच्चों का शानदार प्रदर्शन बच्चों का मनोबल बढ़ाएगा और उन्हें आगामी टर्म- 2 की परीक्षा के लिए उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा जिससे शिक्षक, अभिभावक और बच्चे खुश हैं। आगामी टर्म -2 की परीक्षा में भी स्कूल को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
इनका रहा शानदार प्रदर्शन –
इशिका नारायण – 98.4
पल्लवी कुमारी – 98
आर्यन वर्मा – 96.4
सोनम कुमारी – 96.4
आँचल कुमारी – 96.4
पियूष राज – 96
नितिन कुमार – 95.6
जया कुमारी पांडेय – 95.6
तन्मय सिंह – 95.2
ऋतिक राज – 94.8



