
सत्ता के लिए हताश है विपक्ष, युवको को भड़का कर करा रहे है हिंसा:जायसवाल
मोतिहारी- 22जून। भाजपा संगठन जिला रक्सौल की जिला कार्यसमिति की बैठक बंजरिया स्थित एकता मैरेज हॉल में आज हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता राजीव द्विवेदी ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि विपक्ष सत्ता के लिए हताश है और युवाओं को भड़का रहा है। अग्निवीर योजना की प्रशंसा करते हुए उन्होने बताया कि इस योजना से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ देश को भी एक सशक्त रक्षा तंत्र मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के साजिश के प्रति सावधान रहने और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रकाश डाला और कहा कि 2024 में मोदी सरकार की वापसी में ही देश की भलाई है। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह और वरिष्ठ नेता ध्रुव प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



