क्राइम

सड़क हादसे में दो कार टकराने से 2 युवकों की मौत, 2 गम्भीर घायल

उन्नाव- 06 अगस्त। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घटित एक घटना में कार पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे दो सवारों की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके दो सवारों को घायल अवस्था में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे मार्ग पर घटित पहली घटना में एक कार पर सवार दो लोग लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। तभी मंगलवार को बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 225 गांव सिरधरपुर के निकट उनकी कार किन्ही परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में दोनो साथियों की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से दोनो के शव बांगरमऊ अस्पताल लाए गए। जहां पर आधार कार्ड आदि के जरिए एक मृतक की पहचान रामनिवास पुत्र बुधई राम निवासी खलीलाबाद जनपद संत कबीरनगर के रूप में की गई।

मृतक डाक्टर बताया जा रहा है जो तितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनपद सिद्धार्थ नगर में कार्यरत थे जो चालक के साथ कार्यक्षेत्र से किसी मीटिंग में शामिल होने आगरा जा रहे थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दूरभाष के जरिए मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी घटना में बादल सिंह पुत्र राजकुमार निवासी हिसार हरियाणा अपने साथी नरेश कुमार पुत्र रामस्वरूफ निवासी हसौड़ हिसार के साथ आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहे थे तभी बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे मार्ग पर गांव शीतलगंज के निकट कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराती हुई विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को बांगरमऊ अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

वही चर्चा के अनुसार दो लोगो की मौत वाली घटना में ट्रक मार्ग पर पहले से खड़ा था जिसमे कार पीछे से घुस गई इस घटना के समय कार ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। जिसे काफी मसक्क्त के बाद निकाला गया। जिससे तकरीबन आधा घंटा बाद दोनो के शव बाहर निकाले जा सके जिससे घटना की भयावाह स्थित का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button