
सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्व का मौत
री भोई- 18 अप्रैल। तमिलनाडु के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक दीनदयालन विश्व का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे 83वें सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी से शिलांग जा रहे थे।
डी. विश्व तमीज़गा टेबल टेनिस एसोसिएशन (टीटीटीए) राज्य पुरुष टीम का हिस्सा थे। टीम मेघालय,शिलांग में होने वाली 83वीं सीनियर नेशनल और इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जा रही थी।
यह भी बताया गया कि वाहन चालक की भी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, और बाद में उसकी पहचान दीपाल दास के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब स्विफ्ट डिजायर कार गुवाहाटी हवाईअड्डे से शिलांग जा रही थी। एनएच-6 पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाईवे के मध्य में टर्निंग पॉइंट पर ट्रक के ओवरस्पीडिंग के बाद दुर्घटना हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को रौंद दिया और 50 मीटर की खाई में गिर गया।
बाद में ट्रक चालक और पर्यटक वाहन के अन्य पीड़ितों, जिन्हें गंभीर चोटें आईं, को तुरंत नोंगपोह सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) अस्पताल शिलांग रेफर कर दिया गया, जबकि दुर्घटना में मारे गए लोगों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नोंगपोह सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में स्थानांतरित कर दिया गया।
देश के शीर्ष खिलाड़ी मनिका बत्रा, साथियान ज्ञानशेखरन, सुतीर्थ मुखर्जी और अचंता शरथ कमल सोमवार से शुरू हो रही 83वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।



