
बिहार
संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी होगी मजबूतः डा. महताब आलम
मधुबनी-30 जून। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को बनाए जाने पर मिथिलांचल में हर्ष का माहौल है। जदयू के जिला महासचिव सह पसमांदा समाज के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता डा. मो. महताब आलम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान देने से पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबुत होगी। तथा वर्ष 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चूनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होने कहा कि संजय झा ने पार्टी के मजबुती के लिए कार्य करते रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गयी है। उन्होने कहा कि मुझे पुरा उम्मीद है कि संजय झा अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाऐंगे।