बिहार

संघ के गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अमरेन्द्र प्रसाद सिंह

बेगूसराय- 17 अप्रैल। सनातन संस्कृति के प्रतीक जीवनदायिनी गंगा को निर्मल करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुरू किए गए गंगा समग्र के तहत बिहार के बेगूसराय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

बेगूसराय के चाणक्य नगर निवासी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ लल्लू बाबू को गंगा समग्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।लखनऊ के कुंवर ग्लोबल में चल रहे गंगा समग्र के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने यह घोषणा की।

अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने शुभकामना देते हुए कहा है कि इससे गंगा समग्र अभियान को एक नई गति मिलेगी। वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक रणधीर कुमार एवं अभाविप के जिला संयोजक सोनू सरकार आदि ने कहा है कि सदानंदपुर स्टेट से जुड़े अमरेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ लल्लू बाबू लखनऊ में छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय समरसता प्रमुख तथा भाजपा में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी का दायित्व निर्वाहन कर चुके हैं।

लल्लू बाबू ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और उम्मीद के साथ नया दायित्व दिया है उसे पूरा करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में गंगा समग्र से जुड़े हुए बिहार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता लखनऊ शामिल हुए हैं। इसमें गंगा की वर्तमान स्थिति तथा गंगा को निर्मल करने के लिए जन सामान्य एवं सरकार की होने वाली भूमिका पर चर्चा हुई है। इसके लिए गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा समग्र के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।

गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है, कूड़ा, कचरा एवं प्लास्टिक को गंगा में जाने से रोकना है। उन्होंने कहा कि गंगा मात्र एक नदी नहीं, हमारे भारतीय संस्कृति की पहचान है। हमारी सनातन संस्कृति गंगा के तट पर पुष्पित-पल्लवित पुष्पित हुई, ऋषि-मुनियों ने गंगा के तटों पर बैठकर समग्र भारत के लिए चिंतन किया। गंगा सबको निर्मल करती है, हम सब मिलकर गंगा को निर्मल बनाए रखेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button