स्पोर्ट्स

श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलका ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

कोलंबो- 08 जनवरी। श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलका ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 30 वर्षीय गुणथिलका ने सफेद गेंद क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहने का फैसला किया। गुणथिलका ने अपनी आखिरी टेस्ट मैच 2018 में खेला था। उन्होंने श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट मैच खेले हैं और 299 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए हैं, जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन है।

हालांकि, उनका सीमित ओवरों का करियर टेस्ट की अपेक्षा अधिक बेहतर रहा है। उन्होंने 44 एकदिवसीय मैचों में 36.19 की औसत से 1520 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 में, उन्होंने 30 मैचों में 121.62 के स्ट्राइक रेट से 568 रन बनाए हैं।

बता दें कि गुणथिलका के साथ कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला को श्रीलंका क्रिकेट द्वारा तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से एक साल के निलंबन का सामना करना पड़ा है।

तीनों खिलाड़ियों पर बायो-बबल प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। एसएलसी ने शुक्रवार को तीनों खिलाड़ियों से प्रतिबंध हटा लिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button