ताज़ा ख़बरें

श्रीलंका में आंदोलनकारियों पर पुलिस ने चलाई गोली, 1 की मौत

कोलंबो- 19 अप्रैल। श्रीलंका में राजपक्षे सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोली चला दी। इस कारण एक आंदोलनकारी की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए हैं। कम से कम दस लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

श्रीलंका में भीषण आर्थिक संकट के चलते वहां की जनता सड़कों पर है। देश इस समय राजनीतिक संकट के दौर से भी गुजर रहा है। मंगलवार सुबह कोलंबो से 95 किलोमीटर दूर राम्बुक्कना में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने घंटों रेलवे लाइन जाम रखी। ये लोग एक ईंधन के गोदाम में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। श्रीलंका पुलिस के अनुसार आगजनी को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और कई लोग घायल हो गए। कम से कम दस घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। माना जा रहा है कि अभी घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

इस बीच प्रदर्शनकारी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। संसद को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति की शक्तियों को नियंत्रित करने का प्रस्ताव मंगलवार को श्रीलंका की संस में पेश किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक आधार पर विभिन्न संकटों का समाधान खोजा जाना जरूरी है। इसके लिए संविधान में संशोधन होना चाहिए। इससे पहले मंगलवार को सदन की बैठक शुरू होने पर सत्तारूढ़ गठबंधन के 41 सांसद विपक्ष के साथ बैठे नजर आए। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button