स्पोर्ट्स

शशि थरूर ने की उमरान मलिक की तारीफ,कहा-भारतीय टीम को उनकी जरूरत

नई दिल्ली- 18 अप्रैल। वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य शशि थरूर ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है।

मलिक ने पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में अपने चार ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिया था। उन्होंने 20 वां ओवर में ओडियन स्मिथ,राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को पवेलियन भेजा था।

शशि थरूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, “हमें भारतीय टीम में उनकी जल्द से जल्द जरूरत है। क्या शानदार प्रतिभा है। उसे टेस्ट मैच ग्रीनटॉप के लिए इंग्लैंड ले जाएं। वह और बुमराह मिलकर गेंदबाजी करेंगे।”

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने भी उमरान की उनके ‘अविश्वसनीय’ प्रदर्शन के लिए जमकर तारीफ की।

केटी रामा राव ने ट्वीट किया, “तेज गति से भरा एक अविश्वसनीय स्पैल, उमरान मलिक द्वारा आईपीएल में फेंका गया अब तक का यह सबसे अच्छा ओवर है।”

उमरान आईपीएल 2022 में धमाकेदार फॉर्म में हैं। जम्मू-कश्मीर के युवा अनकैप्ड पेसर ने 6 मैचों में कुल 9 विकेट लिए हैं।

इससे पहले, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ संघर्ष के दौरान, उमरान ने आईपीएल 2022 की अब तक की सबसे तेज गेंद 153.3 किमी / घंटा की रफ्तार से फेंकी। आईपीएल 2021 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में, मलिक ने सीजन की सबसे तेज गेंद 152.95 किमी / घंटा की रफ्तार से फेंकी थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button