
विश्व विरासत दिवस पर सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश,पुराना किला में बावलियों पर अनूठी प्रदर्शनी
नई दिल्ली- 18 अप्रैल। विश्व विरासत दिवस के मौके पर देश भर के ऐतिहासिक स्मारकों में लोग नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक जैसे लालकिला, कुतुबमीनार, ताजमहल में लोगों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। इसके साथ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय बावलियों पर अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। सुबह 11.30 बजे से इस प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
क्यों मनाया जाता है विश्व विरासत दिवस
हमारे पूर्वजों और पुराने समय की यादों को संजोकर रखने वाले इन अनमोल वस्तुओं की कीमत को ध्यान में रखकर ही संयुक्त राष्ट्र की संस्था युनेस्को ने वर्ष 1983 से हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इससे पहले हर साल 18 अप्रैल को विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस के रुप में मनाया जाता था। युनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए इस दिवस को विश्व विरासत दिवस में बदल दिया।



