
विश्व महिला दिवस पर पुलिस ने की महिलाओं के साथ धक्का मुक्की,आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष ममता ने सिंह- नीतीश सरकार मे हो रहा सेविकाओ का शोषण
मोतिहारी- 08 मार्च। वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिलने जा रही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को स्थानीय कचहरी चौक पर पुलिस द्धारा रोक कर धक्का मुक्की किया गया।इस आशय की जानकारी देते जिला आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शांतिपूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को रखने जा रही थी। इसी क्रम में कचहरी चौक पर पहुंचते ही हमें रोक दिया गया और पुलिस ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की। उन्होने नीतीश सरकार को निकम्मा और शोषक बताते हुए कहा कि नीतीश सरकार में नारी का हमेशा अपमान हो रहा है। महज छह हजार रुपए के वेतन पर हम सबों से काम लिया जाता है। जबकि इस महंगाई में इतने रुपए में हम अपने और बच्चों का भरण पोषण कैसे करेंगे। उन्होने कहा जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। आत्ममुग्ध डीएम सब कुछ जानते हुए नजर अंदाज करते हैं।



