बिहार

 विधायक सुधाकर सिंह के खिलाफ हो कार्रवाई: अजीत शर्मा

भागलपुर- 04 जनवरी। आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को शिखंडी कहे जाने पर बिहार के राजनीतिक खेमें में बयानबाजी शुरू हो गई है। इस मामले पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने बुधवार को सुधाकर सिंह के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा यह बिल्कुल गलत है। यह गंदी राजनीति है। यह बयान सुधाकर सिंह के मुंह से अच्छा नहीं लग रहा है। वह विधायक हैं और नीतीश कुमार 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश जी बिहार के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार के कर्ता-धर्ता है। उन्हें कोई शिखंडी से संबोधित करे यह कहीं से सही नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के अच्छे काम करने वाले नेता में से हैं। सुशील मोदी और भाजपा ऐसे ही बकवास करते रहती है।

आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह को ऐसी ओछी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसकी मैं निंदा करता हूं। श विधायक ने यह भी कहा कि सुधाकर सिंह को यह बयान वापस लेना चाहिए। विधायक ने कहा कि सुशील मोदी कह रहे हैं वह लालू के ही आदमी हैं। इस बात पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसे ही बकवास करती रहती है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बोलना जानती है काम करना नहीं जानती।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button