
विज्ञान के विकास पर ही निर्भर करता है देश का भविष्य: विकास वैभव
पटना- 16 फरवरी। अचार्य श्री सुदर्शनपटना सेंट्रल स्कूल परिसर में धूमधाम के साथ विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने तरह-तरह के विज्ञान मॉडल को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा और कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा समाज विज्ञान,कला एवं साहित्य से संबंधित मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। बच्चों की वाणिज्य प्रतिभा प्रदर्शन हेतु कई सुंदर भोज्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध आई.पी.एस. अधिकारी एवं विशेष सचिव(गृह विभाग) बिहार सरकार श्री विकास वैभव मौजूद थे। इसके अलावा डॉ.एन.के.झा प्राचार्य वाणिज्य महाविद्यालय,पटना विश्वविद्यालय,पटना भी उपस्थित थे। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.बी.के. सुदर्शन ने अतिथियों का स्वागत शॉल,पटका एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य श्री ओ.पी. सिंह ने भी अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि विज्ञान को विकास के रास्ते पर चलना चाहिए ना कि विनाश के रास्ते पर, मेरी समझ से नैतिकता के बिना शिक्षा एवं संवेदना के बिना ज्ञान अधूरा है। इसीलिए हमने अपने विद्यालय परिसर को तनावमुक्त क्षेत्र बनाकर बच्चों की सांस्कृतिक चेतना और वैज्ञानिक सोच को विकसित किया है। प्रो. डॉ. एन.के. झा ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों की भूरी- भूरी प्रशंसा की। अपने संदेश में श्री विकास वैभव ने विज्ञान की महत्ता पर रोशनी डालते हुए कहा कि देश का भविष्य विज्ञान के विकास पर निर्भर करता है। बुधवार को स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति विशेष आकर्षण पैदा हुआ है। ऐसा अचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल के मॉडलों को देखकर महसूस हुआ। जिन बच्चों ने इन्हें बनाया उनकी प्रतिभा की दाद देता हूं। विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला में उप प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह,श्रीमती अपराजिता चौबे,भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने संचालित किया। स्कूल के एकेडमिक निर्देशक श्री अशोक अशोक कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



