
मधुबनी। एसएसबी कम्पनी मुख्यालय पिपराही के नाका पार्टी ने बुधवार की रात्रि बाइक सवार युवक को 30 बोतल नेपाल निर्मित हविस्की के साथ पकड़ा। पकड़े गए धंधेबाज की पहचान मो. शहाबुद्दीन के रुप में की गई। जो लदनियां थाना अंतर्गत पिपराही गांव का रहने वाला है। प्राथमिकी के अनुसार एसएसबी कम्पनी मुख्यालय पिपराही के मुख्य आरक्षी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार की रात बलवान कुमार यादव,अश्विनी कुमार,अखिलेश प्रसाद एवं खोखा डिग्गी को इंडोनेपाल सीमा पीलर-252 के पास भारतीय सीमा में नाका लगाया गया था। बुधवार की रात्रि करीब साढ़ नौ बजे में नेपाल के कचनारी गांव की ओर से बाइक सवार युवक रहा था। जवानों ने तलाशी किया तो बाइक बिना नम्बर का था। बाइक पर बोरिया में 30 बोतल नेपाल निर्मित हविस्की बरामद किया गया। पकड़ा गया शराब धंधेबाज पिपराही गांव का है। जो अपना नाम शहाबुद्दीन बताया। हवलदार गुरमीत सिंह ने जब्त बाइक और हविस्की के साथ धंधेबाज शहाबुद्दीन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए लदनियां थाना में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्जकर आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।
रिर्पोट- इन्द्रमोहन,लदनिया।



