ताज़ा ख़बरें

लखनऊ में ऐशबाग-मानकनगर रेल लाइन 81 करोड़ की लागत से बनेगी

लखनऊ- 14 जनवरी। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग-मानकनगर बाईपास रेल लाइन का कार्य शुरू हो गया। पौने चार किलोमीटर के प्रोजेक्ट पर करीब 81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ऐशबाग-मानकनगर बाईपास रेल लाइन का कार्य शुरू हो गया। पौने चार किलोमीटर के प्रोजेक्ट पर करीब 81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लखनऊ के डालीगंज-मल्हौर रेलखंड के 13 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण प्रोजेक्ट की लागत 145 करोड़ रुपये होगी। इन दोनों प्रोजेक्ट को इसी वर्ष दिसम्बर में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे ट्रेनों के आवागमन में रुकावट दूर होगी और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को ऐशबाग-मानकनगर बाईपास रेल लाइन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्माणदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ट्रेनों का परिचालन आसान होगा। गाड़ियों को आउटर पर नहीं रोकना पड़ेगा।

जमीन के लिए आरडीएसओ निदेशक से मिले एजीएम

अपर महाप्रबंधक अमित अग्रवाल ने ऐशबाग-मानकनगर बाईपास निर्माण के लिए जमीन की जरूरतों के लिए आरडीएसओ महानिदेशक संजीव भूटानी से मिले। दोनों अधिकारियों ने भूमि स्थानांतरण समेत अन्य विषयों पर बातचीत की। इस दौरान निर्माण संगठन के मुख्य इंजीनियर एके सिंह,उप-मुख्य इंजीनियर (सिग्नल) मोहम्मद आमिर,उप-मुख्य इंजीनियर (विद्युत) सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सत्यदेव पाठक तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय विपिन कुमार भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button