बिहारभारत

लखनऊ जंक्शन से दरभंगा आने वाले रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी,चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ-11 नवम्बर । रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 01762 लखनऊ-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ जंक्शन से गुरुवार दोपहर एक बजे से शुरू कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 13 नवम्बर को भी चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक,यात्रियों की सुविधा के लिए 01762 लखनऊ-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ जंक्शन से गुरुवार दोपहर एक बजे से शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अब 13 नवम्बर को लखनऊ जंक्शन से दोपहर एक बजे चलकर 691 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 01761 दरभंगा-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का संचालन दरभंगा जंक्शन से 12 और 14 नवम्बर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा जंक्शन से सुबह 05:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:45 बजे लखनऊ जंक्शन पर पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button