एजुकेशन

लंगट सिंह कॉलेज में NOU के अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर-22 दिसंबर। स्थानीय लंगट सिंह कॉलेज में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) के स्टडी सेंटर का उद्घाघटन समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित उद्धघाटन समारोह में एनओयू पटना के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राय ने केन्द्र की बिधिवत शुरुआत की।

मौके पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा जो छात्र विश्वविद्यालय में नियमित नामांकन प्रक्रिया के तहत दाखिला नहीं ले सकते,उनके लिए एनओयू बेहतर विकल्प है। यहां डिप्लोमा और सर्टिफिकेट दोनों तरह के कोर्स चलाए जाएंगे। प्रो. राय ने कहा कि स्टडी सेंटर खुल जाने से कामकाजी लोगों और खासकर महिलाओं को अध्ययन करने में काफी सहूलियत होगी।

उद्धघाटन कर्ता सह मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राय नेअंबेडकर और गांधी के स्वाबलंबी भारत का सपना तभी पूरा होगा जब सभी को हुनरमंद शिक्षा प्राप्त होगा. एनओयू स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर देकर काम कर रही है। उन्होंने कहा गरिमापूर्ण लंगट सिंह कॉलेज में अध्ययन केंद्र होना एनओयू के लिए गौरवपूर्ण है। तथा इसके लिए उन्होंने प्राचार्य प्रो राय को धन्यवाद दिया।

अपने स्वागत भाषण में दर्शनशास्त्र बिभाग के अध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने कहा की खुला विश्वविद्यालय ऐसे व्यक्तियों हेतु है जो किसी कारणवश विश्वविद्यालयीय शिक्षा नहीं प्राप्त कर सके या जिसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी, अब एनओयू से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

समारोह में उपस्थित एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने एनओयू से संबद्धता पर लंगट सिंह कॉलेज को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की अन्य कोर्सेज की भांति एनओयू के पाठ्यक्रम भी यहाँ सर्बोत्तम तरीके से संचालित होंगे।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो टी के डे ने कहा नामांकन और पाठ्यक्रम से जुड़ी सारी जानकारी आफलाइन एवं आनलाइन मोड में कालेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हीने कहा कि कॉलेज में एनओयू के कोर्सेज में नामांकन प्रारंभ हो गया है। समारोह में प्रो राजेन्द्र प्रसाद, प्रो सुरेन्द्र राय,डॉ शिवदीप शर्मा, डॉ रामानंद,डॉ आलोक कुमार,डॉ नंदकिशोर शर्मा,डॉ नवीन कुमार ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button