बिहार

रेजाउद्दीन के नामांकन में उमड़ी समर्थकों की भीड़

मधुबनी। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-51 से जिला परिषद पद के लिए वर्तामान जिला पार्षद मो रेजाउद्दीन ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम के समक्ष नामांकन करने के बाद मो रेजाउद्दीन ने पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं। उसी तरह आज आम जनता हमारे नामांकन में भारी संख्या में शामिल हुए हैं। उन्होने कहा कि मुझे जितना समय मिला,हमने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया। तथा जो कार्य अधुरा रह गया है,उसे जीत के बाद प्राथमिकता के आधर पर पुरा करूंगा। ताकि क्षेत्र का पुरा विकास हो सके। तथा क्षेत्र की पहचान दुसरे क्षेत्रों में विकास से लोग करे। हमारा प्रयास हमेषा रहा कि अपने क्षेत्र का विकास करता रहुं। यही कारण है कि आज मुझे जनता का भरपुर साथ मिल रहा है, जिससे मेरी जीत यकीनी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button