ताज़ा ख़बरें

रूस-यूक्रेन संकट के बीच अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4 फीसदी घटी

नई दिल्ली- 11 मई। रूस-यूक्रेन संकट के बीच देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल महीने में 4 फीसदी घट गई है। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में 2,51,581 इकाई रही है, जो पिछले वर्ष 2021 में 2,61,633 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को आंकड़े जारी करके एक बयान में कहा कि चुनौतियों के कारण आपूर्ति न होने पाने से यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में 2,51,581 इकाई रही है, जो पिछले वर्ष 2021 में 2,61,633 इकाई रही थी। इसी तरह अप्रैल में कारों की थोक बिक्री 1,12,857 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,41,194 इकाई थी।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के मुताबिक यूटिलिटी वाहनों की थोक बिक्री बढ़कर 1,27,213 इकाई रही, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 1,08,871 इकाई थी। इसी तरह अप्रैल, 2022 में वैन की थोक बिक्री 11,511 इकाई रही है, जो अप्रैल 2021 में 11,568 इकाई थी। हालांकि, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 11,48,696 इकाई हो गई। इसके अलावा इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button