ताज़ा ख़बरें

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

आलिया भट्ट, अजय देवगन और विजय राज की अदाकारी से सजी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म में गंगूबाई नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता की जिंदगी को विस्तृत तरीके से दिखाया गया है, लेकिन गंगूबाई के परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके चरित्र को मैला करने की कोशिश की गई है। गंगूबाई की बेटी बबीता का कहना है कि इस फिल्म में उनकी मां के किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह फिल्म बन रही थी तब संजय लीला भंसाली ने इसे लेकर ना तो उनसे कोई बात की और ना ही उनकी मां के बारे में अच्छी तरह से जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी मां एक सोशल वर्कर थीं और उन्होंने पूरी उम्र लोगों के लिए काम किया, लेकिन फिल्म में उन्हें वेश्या के रूप में दिखाया गया है,जिस पर उन्हें कड़ी आपत्ति है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button