भारत

 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करना लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कारवाई: रेखचंद जैन

जगदलपुर- 25 मार्च। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में लागू अघोषित आपातकाल की संज्ञा देते इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कारवाई करार दिया है।

श्री जैन ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता खारिज कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के समय जनता का जैसा प्रतिसाद राहुल गांधी को मिला है, उससे भयभीत होकर यह कदम उठाया गया है। भाजपा व आरएसएस की विखंडनकारी नीतियों को जनता के सामने राहुल गांधी लगातार उजागर करते रहे हैं। उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता ने जिस प्रकार से सराहा, उससे भाजपा घबरा गई है। इस घबराहट का परिणाम राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना है।

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को रेखचंद जैन ने अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की भाजपाई चाल बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा विपक्षी एकता से घबरा गई है और अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग से भाग रही है। भाजपा संरक्षित इस कारवाई का जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, सामाजिक विद्वेष की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। इस बात को जानते व जनता के बीच राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने यह अलोकतांत्रिक कदम उठाया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button