
बिहार
राहुल के हिंदुत्व वाले बयान पर बोले नीतीश;-कुछ लोग कुछ बोलकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं
पटना-15 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार के बाद कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये उन्हीं से पूछिए, पूरा बतायेंगे। इन सब चीजों पर क्या चर्चा करना है। कुछ लोग कुछ बोलकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। उनको काम में रूचि नहीं है।
हमलोगों को काम में रूचि है। जनता की सेवा करना ही हमारा धर्म है, हम उसी में लगे रहते हैं। हम व्यक्ति विशेष के लिये नहीं कह रहे हैं। ज्यादातर लोगों के मन में रहता है कि कुछ बयानबाजी करते रहो ताकि पब्लिसिटी मिलती रहे। बिहार में देखिएगा तो कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं ताकि उनको पब्लिसिटी मिले। उनको मालूम है कि मेरे खिलाफ बोलेंगे तो पब्लिसिटी मिलेगी।



