
राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
पटना-15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राम विलास महतो वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। फाउंडेशन के कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण सभी सदस्यों की उपस्थिति में संस्थापक कुमार प्रिय रंजन तथा अल्पना के द्वारा किया गया।
अपने वक्तव्य में संस्थापक कुमार प्रिय रंजन ने स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी उन सभी महान सपूतों को याद किया तथा उनके बनाए आजाद भारत की परिकल्पना की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हम भले ही 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं परंतु वास्तविक रूप में आजादी के स्वाद से अभी भी भारत के कई गांव शहर और लोग वंचित हैं। वास्तविक रूप में अमृत महोत्सव तब होगा जब भारत की सभी जनता के पास बुनियादी सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा हमारा फाउंडेशन बहुत छोटा है और सीमित लोगों तक ही मदद पहुंचा पा रहा हैl हम आग्रह करते हैं सभी युवाओं से कि वह आगे आए और फाउंडेशन के माध्यम से जन सहयोग में सहभागी बने।
फाउंडेशन की सहसंस्थापक अल्पना जी ने बताया कैसे फाउंडेशन ने कोरोना महामारी के दौरान उन कठिन परिस्थितियों में भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का निरंतर वितरण किया गया। आजादी के लाभ से वंचित लोगों के लिए ही फाउंडेशन की स्थापना की गई है।
उपस्थित सदस्यों ने भी अपने वक्तव्य सभी के सामने रखें तथा सभी ने शपथ लिया कि अगले 2 सालों में कम से कम 10 भोजन केंद्र जिसे “आसूदा भोजननम” के नाम से जाना जाता है तथा एक विद्यालय जिसमें मात्र ₹5 मासिक शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी का लक्ष्य को पूरा करेंगे। मौके पर फाउंडेशन के सदस्यों में मुकेश पंकज, ज्योति गुप्ता, विजेंद्र प्रसाद, खुशबू सिंह, पंकज कुमार, नारायण शंकर इत्यादि मौजूद रहे।



