एजुकेशनबिहार

राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 7 छात्रों का चयन

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं,जरूरत उसे विज्ञान के प्रति जागरूक करने कीः डा. आरएस पांडेय

मधुबनी-08  नवम्बर। स्थानीय रीजनल सेकेन्ड्री स्कूल में सोमवार 29 वीं जिलास्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें सात छात्र-छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया। इनमें रीजनल सेकेन्ड्री स्कूल की नौ वीं कक्षा की छात्रा कृष्णा कुमारी,आयुष रंजन,सुधर मेमोरियल सांइस क्लब के दिव्यांशु कुमार एवं सोनाली कुमारी, उत्क्रमित मध्यम विद्यालय महथा के आठवीं कक्षा के छात्र श्रवण कुमार दास,मिथिला साइंस क्लब के रितुराज एवं प्रगति कुमारी शामिल है।

29 वीं जिलास्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन के मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिल माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना जरूरी है। आज के युग के बगैर विज्ञान के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षक बच्चों को नवाचार के प्रति प्रेरित करें। ताकि वे अपने प्रोजेक्ट को बेहतर ढ़ग से प्रस्तुत कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य संरक्षक सह रीजनल सेकेन्ड्री स्कूल के निदेशक डा. आर एस पांडेय ने कहा कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे विज्ञान के प्रति जागरूक करने की। ताकि वे समाज की भलाई के लिए विज्ञान का बेहतर उपयोग कर सके। निर्णायक मंडल में डा. प्रकाश नायक,सीताराम यादव एवं शत्रुध्न ठाकुर शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन बाल विज्ञान कांग्रेस के शैक्षणिक समन्वयक डा. मनोज कुमार झा ने किया। वहीं कार्यक्रम में बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्र चुन्नू के पिछले दिनों निधन पर सबों ने गहरी संवेदना प्रकट की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button