
राजस्थान में मिले 97 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज,अकेले जयपुर में 75 मामले
जयपुर- 28 दिसंबर। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 97 नए मामले सामने आए हैं। अकेले राजधानी जयपुर में कोरोना के 75 मामले मिले हैं। हालांकि, मंगलवार को कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर से 1,अलवर से 2,भीलवाड़ा से 2,बीकानेर से 2,जयपुर से 75,झालावाड़ से 1, झुंझुनूं से 1,जोधपुर से 9, कोटा से 1, उदयपुर से संक्रमण के 3 नए मामले मिले। दस जिलों में यह नए संक्रमित मिले हैं। जबकि, रिकवरी अभी भी बेहद कम है। पिछले 24 घंटों में 13 मरीज ही रिकवर हुए हैं और अब सक्रिय केस 438 हो चुके हैं। संक्रमण 20 जिलों में फैल चुका है। वैक्सीन अब अनिवार्य कर दी गई है, मास्क भी अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाना होगा। फिलहाल समारोह और भीड़ में जाने से भी डिस्टेंसिंग रखनी होगी।
अभी जयपुर में 273, अजमेर में 24,बीकानेर में 23,जोधपुर में 22,उदयपुर में 16,भीलवाड़ा में 15,श्रीगंगानगर में 10, प्रतापगढ़ में 10,सीकर में 7,झुंझुनूं में 7,अलवर में 6,जैसलमेर में 5,पाली में 4,कोटा में 3,बाड़मेर में 3,टोंक में 3,सिरोही में 3,हनुमानगढ़ में 2,झालावाड़, भरतपुर में एक-एक सक्रिय केस है।



