
ताज़ा ख़बरें
राजस्थान में कोरोना से तीन की मौत, 121 नए संक्रमित मिले
जयपुर- 05 मई। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना के 121 नये मामले सामने आए हैं।
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से जयपुर में दो और दौसा में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 5209 सैम्पल्स की जांच में 121 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में जयपुर में सबसे ज्यादा 37, अजमेर व उदयपुर में 15-15, बांसवाड़ा व नागौर में नौ-नौ, भरतपुर व बीकानेर में पांच-पांच, अलवर, जोधपुर व धौलपुर में चार-चार, श्रीगंगानगर में तीन, झुंझुनूं, सीकर व राजसमंद में दो-दो, बूंदी, सिरोही, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़ व दौसा में एक-एक नया संक्रमित मिला। प्रदेश में शुक्रवार को 362 संक्रमितों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मामले कम होकर 1553 रह गए।



