
क्राइम
राजस्थान:- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर- 02 मई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अजमेर टीम ने पाली में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बाबरा थाना रास जिला पाली के पुलिस सहायक उपनिरीक्षक को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की अजमेर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि खेत से डम्पर एवं ट्रैक्टरों बजरी भरवाने का व्यवसाय निर्बाध रूप से करने देने की एवज में पुलिस सहायक उपनिरीक्षक भागचंद द्वारा मासिक बंदी के रूप में 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है। एसीबी अजमेर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुये पुलिस सहायक उपनिरीक्षक भागचंद को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।



