
राजस्थान:- आबकारी निरीक्षक 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर- 5 फरवरी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा शहर टीम ने बूंदी जिले में कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक वृत बूंदी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की कोटा शहर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वह उसके साझेदार की शराब की, वैध लाईसेंस दुकान को संभालता है, परिवादी व सेल्समेन को झूठे केस में न फंसाने के बदले आबकारी निरीक्षक वृत बूंदी विनोद कुमार द्वारा प्रतिमाह 6 हजार रुपये की मंथली (मासिक बंधी), एक केस व 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग रहा है। एसीबी की कोटा शहर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चन्द्रशील ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेने पर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आबकारी निरीक्षक का प्राईवेट ड्राईवर आरोपित फराजुद्धीन रिश्वत राशि के फरार हो गया है जिसकी तलाश व रिश्वत राशि बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।



