
बिहार
राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद के आवास पर ED का छापा
मधुबनी-24 अगस्त। राज्यसभा सांसद,राजद नेता एवं मधुबनी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डा. फैयाज अहमद के आवास पर बुधवार की सुबह ED की एक टीम ने छापामारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम कई कागजात के साथ उनके आवास पर पहुंचकर कर छापेमारी कर रही है।

राज्यसभा सांसद सह मधुबनी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डा. फैयाज अहमद के आवास के अलावा भी कई स्थानों पर छापेमारी की खबर मधुबनी जिला मुख्यालय सहित पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।



