क्राइम

रांची में बेटी के प्रेमी ने ही गोली मारकर की थी दम्पति की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

रांची- 13 मार्च। पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में पति-पत्नी की गोली मारकर हुई हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राम मुंडा और अलाउद्दीन अंसारी शामिल हैं। इनके पास से एक मोबाईल, एक डायरी, एक बाइक और एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पंडरा में 21 फरवरी को करीब जनक नगर में बिरसा उरांव और उसकी तीसरी पत्नी सोनी मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने घर के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

टीम ने सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान किया तो पता चला कि बिरसा उरांव की छोटी बेटी अनिमा टोप्पो के दोस्त (प्रेमी) राम मुंडा (नागपुरी एल्बम हिरो) ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। राम मुंडा ने पुलिस की पूछताछ बताया कि वह बिरसा उरांव के छोटी बेटी अनिमा टोप्पो से पिछले 6-7 वर्ष से प्रेम प्रसंग करता है और दोनों शादी करना चाहते थे।

राम मुंडा ने शादी का प्रस्ताव अनिमा टोप्पो के पिता बिरसा उरांव के पास रखा लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। साथ ही राम मुंडा से बेटी की बातचीत भी बंद करा दी लेकिन दोनों लुक-छिप कर बातचीत करते और मिलते थे। इसकी जानकारी मिलने पर बिरसा बेटी को मारने-पीटने लगा। उसने राम मुंडा को भी पूरे परिवार के साथ जान से मारने का धमकी दी और लगातार राम मुंडा को परेशान करने लगा।

इसके बाद राम मुंडा ने बिरसा को रास्ते से हटाने की योजना बनाया। इसके अनुसार राम मुण्डा ने 50 हजार रुपये में अलाउद्दीन अंसारी से एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा 18 गोली खरीदा। इसके बाद बिरसा के घर में जाकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने देशी ऑटोमेटिक पिस्टल को नाला में फेंक दिया जबकि दूसरे देशी कट्टा और शेष बचे गोली को अलाउद्दीन अंसारी ईटकी को दे दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button