बिहार

रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचा रहे अयाची नगर युवा संगठन के सदस्यगण

मधुबनी-30 अक्टूबर। जिले के पंडौल प्रखंड क्षेत्र में कार्य कर रहा अयाची नगर युवा संगठन सरिसब-पाही अपने कार्यों को लेकर चर्चा में हमेशा बना रहा है। टीम के सदस्यों द्वारा कई तरह के समाजहित में सराहनीय कार्य करते रहे हैं। इसी बीच ब्लड डोनेशन के मामले में संगठन ने कई महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समय रहते कईयों की जान बचाने का कार्य किया है। 20 वर्षीय पूनम कुमारी जिसके शरीर में मात्र 2.8 प्रतिषत हेमोग्लोबिन था। परिवार तरफ से कोई भी डोनेट करने वाला नही था। शरीर में काफी कम ब्लड रहने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उसे रक्त उपलब्ध कराकर संस्था ने नया जीवनदान दिया। वहीं सरिसब-पाही के एक महिला का ऑपरेशन कई दिनों से रुका हुआ था। लाख प्रयास के बाद परिजन को ब्लड उपलब्ध नही हो पा रहा था। ऑपरेशन अत्यन्त जरूरी था। वहीं 60 वर्षीय प्रेम पासवान जो कैंसर पीड़ित है। उन्हें भी ब्लड की जरूरत थी। परंतू कहीं से कोई इंतजाम नही हो पा रहा था। सभी मरीज के परिजन बहुत परेशान थे। कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। अन्ततः परिजनों ने विकट परिस्थिति में अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल से संपर्क किया। तदुपरांत विक्की मंडल ने स्थिति को देखते हुए तीनों मरीज के लिए अपने संस्था के तरफ से ब्लड उपलब्ध करवाया। जिससे तीनों मरीजों की जान बच सकी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button