
यूपी बिहार सीमा पर नाव पलटने से 3 लोगों की मौत
बेतिया-13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के खड्डा तहसील क्षेत्र के सालपुर चौकी के समीप नारायणी नदी में डूबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने से गांव में कोहराम मच गया। सुबह अक्सर नाव से नदी पार कर दियरा क्षेत्र में खेती कर अपना जीवन यापन करने लोग यहां से नाव पर जाते है। आज नदी में नाव पर 10 लोग सवार हुए लेकिन नाव बीच में ही डूब गयी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय किसानों ने 7 लोगों को बचा लिया लेकिन तीन लोगों की मौत हो गयी, मरने वालों में दो बच्ची और एक महिला शामिल हैं।
मौके पर पहुंच कर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे ने मृतक के परिजनों को चार लाख दिलाने का भरोसा दिलाया। खड्डा तहसीलदार ने मौके पर महजूद हो कर सूचना दिया। कुशीनगर जिलाधिकारी एस राज लिंगम एंव जिला पुलिस अधीक्षक सचिन्द्रा पटेल ने कुशीनगर मौके पहुंच कर जायजा लिया और बताया कि बहुत दुखद घटना है इसको संज्ञान में लेते हुए उन्होंने कहा कि खड्डा एसडीएम उपमा पाडेय को परिवारजनों को राहत सहयोग दिलाया जाये।
डूबने वाले बच्चों का नाम गुड़िया कुमारी उम्र 19 वर्ष उसकी शादी अगले महीने तय की गई थी आसमा खातून उम्र 35 वर्ष, सोनी कुमारी उम्र 14 वर्ष है । तीनों को शव खड्डा थानाध्यक्ष धनवीर सिंह व हनुमानगंज थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर घंटों तक तलाश करने के बाद सबको पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।



