
यूपी एटीएस की टीम ने 40 रोहिंग्या मुसलमान पकड़े, एटीएस ने की 31 की पुष्टि
मथुरा- 24 जुलाई। यूपी एटीएस की टीम ने थाना जैंत के अल्हेपुर गांव में झोपड़ियों में रह रहे 40 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। ये सभी बस्ती बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। यहां इन लोगों ने एक खेत को किराये पर ले रखा था। यहां एक मौलली जो पाठशाला को चलाता है। अभी तक की जानकारी में यही समाने आया है कि पुलिस ने 40 लोगों को पकड़ा है। सभी को बस में बैठाकर जैंत थाने ले जाया गया, जहां इनसे पूछताछ कर रही है।
मथुरा के वृंदावन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के दौरे से पहले एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर मथुरा पुलिस ने छापा मारकर निकटवर्ती रह रहे रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। एटीएस की सूचना के बाद पुलिस जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर गांव में झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में पहुंची। इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। पूछताछ में ये लोग कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। जांच में पता चला है कि ये लोग होटल आदि से कचरा खरीदकर उसे एकत्र कर बेचते थे। कचरा एकत्र करने के लिए उन्होंने एक खेत भी किराये पर ले रखा था। एटीएस को सूचना मिली थी कि अल्हेपुर गांव में लंबे समय से रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। इस पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। आठ घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम ने मौके से 29 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। टीम सभी को बसों में लेकर जैंत थाने ले गई।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 40 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एटीएस ने 31 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।