
क्राइम
युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपितों की तलाश जारी
हरिद्वार- 01 मई। वाल्मीकि बस्ती में शनिवार की देर रात मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती में चाकू से गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि युवक का कुछ परिचितों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बात इस कदर बढ़ी की युवकों ने दूसरे युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि युवक का नाम राजू है,चाकू लगने से उसकी मौत हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



