
मेट्रो सिटी की तर्ज पर पटना में खूबसूरत डिजाइनर लहंगा एवं पोशाक वाली द रैंप शोरूम का शुभारंभ
पटना, 16 नवंबर। राजधानी पटना के पीएनएम मॉल स्थित हीरा पन्ना आर्केड में द रैम्प शोरूम का भव्य उद्घाटन मंगलवार को हुआ। शोरूम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता किरण घई द्वारा किया गया। शोरूम की संचालिका अनुरतनिका रघुवंशी ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य पटना की महिलाओं को उनकी पसंद की पोशाक वह भी उचित मूल्यों पर उपलब्ध कराना है।

ग्राहको को अब अपने डिजाइनर पोशाक के लिए मेट्रो सिटीज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दिल्ली,मुंबई,कोलकाता जैसे मैट्रो सिटिज़ में जिस तरह के डिज़ाइन चल रहे हैं हमारे यहां भी उस तरह के लहंगा एवं पार्टी वेयर ड्रेसेस उपलब्ध है। आगे उन्होंने कहा कि शादी के मौसम को देखते हुए दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगा एवं महिलाओं के लिए पार्टी वेयर ड्रेसेस की सारी रेंज भी तैयार की गई है। जिसका लाभ वो आज से उठा सकेंगी। कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में डॉ प्रकाश चंद्रा,दीपक चौरसिया एवं श्रीमती मधु चौरसिया भी शामिल थे।



