
मुजफ्फरपुर में सीएम ने योजनाओं का निरीक्षण के साथ किया आईसीसीसी भवन का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर- 14 फरवरी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा को लेकर मंगलवार को मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे । सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी । विभिन्न कार्यक्रम स्थल से लेकर सीएम के जाने वाले मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।
सीएम ने मुसहरी प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और कुछ लोगो से बातचीत भी की । उसके बाद फिर सीएम ने स्मार्ट सिटी परियोजना से निर्मित आईसीसीसी भवन का उद्घाटन किया ततपश्चात समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।
समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए। मुजफ्फरपुर की धरती से जाते समय शहर के सिटी पार्क में जार्ज फर्नांडिस की आदमकद मूर्ति पर माल्यर्पण किया और फिर पुलिस मैदान से हवाई मार्ग से समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए ।



