बिहार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली,भर्ती

मुजफ्फरपुर- 26 अक्टूबर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जजुआर में अपराधियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है।

पीड़ितों में 55 वर्षीय हेमा ठाकुर, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मोती देवी, उनका 26 वर्षीय लड़का अंकित कुमार और अमन कुमार है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है। पुलिस कैंप कर रही है। डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने गुरुवार को सभी घायलों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि हेमा ठाकुर के परिवार के लोग बुधवार की देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। आवाज बंद होने पर जब हेमा ठाकुर के घर पर लोग पहुंचे तो सभी जख्मी हालत में पड़े थे।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर जिले में शहर से लेकर गांव तक अपराधियों का खौफ बरकरार है। लगातार हो रही घटना के बाद भी अपराधियों पर पुलिस लगाम लगाने से दूर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button