
मुजफ्फपुर मोतियाबिंद आपरेशन कांडः पूर्व सीएम राबड़ी देवी का सदन के बाहर प्रदर्शन,स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
पटना- 2 दिसंबर। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने मुजफ्फपुर में मोतियाबिंद के आपरेशन के दौरान लापरवाही से आंखें खो देने वाले पीड़ितों के हित में मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी ने पीड़ित 65 मरीजों को 25 लाख मुआवजा और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफा देने की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कई लोग अंधे हो गये। मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी रोकने को लेकर कहा कि जन प्रतिनिधि की कोई इज्जत नहीं। सरकार के अधिकारी विधायक और मंत्री को वैल्यू नही देते। सरकार ने अधिकारियों को छूट दे दिया है और जान बूझकर सरकार बेइज्जती कराती है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फपुर में एक निजी अस्पताल में 22 नवंबर को आयोजित मोतियाबिंद आपरेशन शिविर में 65 लोगों का आपरेशन किया गया था। जहां अब तक उनमें संक्रमण के कारण 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी हैं और तीन अन्य मरीजों की आंखें भी निकाली जानी है। कई अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले से बिहार के स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की हाई लेवल जांच के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी दखल दिया है। आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्य सचिव से घटना की पूरी जानकारी मांगी है। घटना की जांच के लिए पटना से स्वास्थ्य विभाग की एक हाई लेवल टीम भी मुजफ्फरपुर आयी है।



